बलरामपुर, जुलाई 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के थाना हर्रैया क्षेत्र से एक किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर हर्रैया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, किशोरी घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना हर्रैया में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ-साथ अन्य साक्ष्य भ...