बलरामपुर, सितम्बर 1 -- Balrampur News: बलरामपुर। जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाओं की पड़ताल शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने मंगलवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण कर इमरजेंसी, ईटीसी व स्वाइन फ्लू वार्ड की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने स्वाइन फ्लू वार्ड में साफ-सफाई, आवश्यक संसाधनों और मरीजों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों की जांच, उपचार और निगरानी में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। स्वाइन फ्लू वार्ड में उन्होंने मरीजों के लिए उपलब्ध संसाधनों, साफ-सफाई व उपचार की व्यवस्था के बारे में चिकित्सकों से जानका...