बलरामपुर, सितम्बर 18 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को केंद्रीय लाइब्रेरी, एडमिन ब्लॉक में योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को योग और ध्यान के विभिन्न अभ्यास कराकर मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने कहा कि स्वस्थ मन ही सकारात्मक जीवन की आधारशिला है। वर्तमान समय में पढ़ाई, कार्य और बदलती जीवनशैली के कारण तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में योग और ध्यान मानसिक शांति के साथ एकाग्रता तथा सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से योग और ध्यान को ...