बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर तहसील मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कांशीराम मनकौरा में स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत सामने आई है। यहां लाखों रुपये की लागत से बनाया गया सार्वजनिक शौचालय नंबर-2 बदहाल होकर झाड़ियों और खरपतवार से घिर गया है। इससे ग्रामीणों में जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय के चारों ओर घनी झाड़ियां उग आई हैं। अंदर और बाहर कूड़ा, सूखी पत्तियां व मलबा फैला हुआ है। टाइल्स उखड़ने लगी हैं और दीवारें भी जर्जर हो रही हैं। नियमित साफ-सफाई व देखरेख के अभाव में शौचालय उपयोग के लायक नहीं रह गया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: स्वच्छ भारत मिशन की खुली पोल डॉ. रामराज विमल, अमित कुमार, छबीले, अशोक कुमार व पप्पू आदि ग्रामीणों का आरोप है कि श...