बलरामपुर, अगस्त 1 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 15.27 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, बिक्री से प्राप्त नकदी, तीन मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 500 रुपये प्रति पुड़िया बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की खेप कहां से लाई जाती थी और किन-किन क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति की जाती थी। पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि हरिहरगंज स्थित मंगल मैरिज हॉल के पास दो युवक स्मैक बेचने के उद्देश्य से आ...