Balrampur News: स्कूल वैन से उतरते समय बैग फंसा, गाड़ी के आगे बढ़ने से छात्र घायल
बलरामपुर, सितम्बर 2 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। स्कूल वैन से उतरते समय पांच वर्षीय छात्र का बैग वाहन में फंस गया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही बरतते हुए वैन को तेज गति से आगे बढ़ा दिया। इससे बच्चा वाहन की चपेट में आकर कुछ दूर तक घिसटता चला गया। हादसे में छात्र को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे उतरौला में डॉ. एहसान के यहां भर्ती कराया है, जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। बच्चे के साठ टांके लगे हैं। मामले में पुलिस ने छात्र की मां की तहरीर पर वैन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 29 अगस्त की बताई गई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: स्कूल वैन से उतरते समय बैग फंसा, पांच वर्षीय छात्र गंभीर उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बक्सरिया गांव निवासी किरन देवी का पांच वर्षीय पुत्र कृष्णा विश्वकर्मा उतरौला स्थित टेनी टाट्स स्कूल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.