बलरामपुर, अक्टूबर 10 -- Balrampur News: - लंच के समय स्कूल के बाहर रोककर लात-घूंसे और डंडों से मारने का आरोप, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी बलरामपुर, संवाददाता। मोहम्मद यूसुफ उस्मानिया इंटर कॉलेज में कक्षा के भीतर पेन फेंकने से मना करना एक छात्र को भारी पड़ गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज दो युवकों ने लंच के समय स्कूल के बाहर 17 वर्षीय छात्र सत्यम सिंह को घेर लिया और लात-घूंसे व डंडों से उसकी पिटाई कर दी। आरोपियों ने छात्र को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर उतरौला कोतवाली पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेन फेंकने से मना करने पर विवाद पुलिस को दी गई शिकायत में छात्र के पिता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनका बेटा सत्यम सिंह उतरौला स्थित मो...