बलरामपुर, नवम्बर 4 -- Balrampur News: बलरामपुर। हरैया थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकली 21 वर्षीय युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों के मुताबिक युवती दो नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसे स्कूल मटेडिया जाना था, लेकिन वह न तो स्कूल पहुंची और न ही वापस घर लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। लापता युवती का रंग गोरा और कद औसत है। घर से निकलते समय उसने नीले रंग का सलवार-सूट पहन रखा था और पैरों में काले रंग की स्लीपर चप्पल थी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया ...