बलरामपुर, सितम्बर 21 -- Balrampur News: बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जिले के थाना क्षेत्रों में कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। सीपीयू टीमों ने स्कूलों में पहुंचकर प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा और यातायात नियमों का प्रशिक्षण दिया गया। स्कूली वाहनों की भी सघन चेकिंग कर शासन के निर्धारित मानकों का पालन कराने के निर्देश दिए गए। बच्चों को सुरक्षित सड़क पार कराने के साथ आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर व सीपीयू प्रभारी का संपर्क नंबर बताया गया। सार्वजनिक स्थानों पर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने...