बलरामपुर, अगस्त 24 -- Balrampur News: मुख्य दरवाजा खुला छोड़ना पड़ा भारी, अज्ञात चोरों ने कमरे में घुसकर वारदात को दिया अंजाम बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर हंसुवाडोल में 21 अगस्त की देर रात चोरों ने एक घर में घुसकर 1.40 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के समय परिवार के लोग घर में सो रहे थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी विकास कुमार मिश्रा पुत्र ठाकुर प्रसाद मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अगस्त की रात खाना खाने के बाद वह घर में सो गए थे। यह भी पढ़ें- Orai News: दीवार तोड़कर लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी भूलवश घर का मुख्य दरवाजा खुला रह गया। रात करीब दो बजे अज्ञात चोर घर में दाखिल हो गए।...