बलरामपुर, अक्टूबर 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के नाम से शेरनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शेरनी दिखाई दे रही है, जिसे सोहेलवा जंगल का बताकर साझा किया जा रहा है। हालांकि, वन विभाग ने इस दावे को गलत बताया है। डीएफओ गौरव गर्ग ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो सोहेलवा जंगल का नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने इसकी सच्चाई स्पष्ट करते हुए लोगों से भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील की है। वीडियो में दिखाई दे रहे खुले घास के मैदान और आसपास के दृश्य भी सोहेलवा के जंगल से अलग बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर इसे गुजरात से जुड़ा वीडियो बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वन्यजीवों से जुड़े वीडियो अक्सर बिना सही जानकारी के स्थानीय जंगलों के नाम से प्रसारित कर दिए जाते हैं। इ...