बलरामपुर, सितम्बर 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर क्षेत्र में ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खेत में घास काट रही 70 वर्षीय वृद्ध महिला को एक युवक ने असली-नकली सोने की पहचान कराने के नाम पर अपनी बातों में उलझा लिया। महिला से सोने की नाक की कील और गले का लॉकेट ले लिया और मौका मिलते ही फरार हो गया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग और उनके पुत्र मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है। मोहनपुर दयालीडीह गांव निवासी वंदना पत्नी फेरई के अनुसार, 10 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेत में घास काट रही थीं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: तुलसीपुर में वृद्ध महिला से जेवर ठगे इसी दौरान गन्ने के खेत की ओर से करीब 30 वर्षीय एक युवक उनके पास पहुंचा। उसका र...