बलरामपुर, अक्टूबर 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज में सोमवार को महिला सशक्तीकरण के तहत छात्राओं में आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की अनूठी पहल की गई। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मेधावी छात्राओं को एक दिन के लिए प्राचार्य, मुख्य नियंता और परीक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन में एमए तृतीय सेमेस्टर की सुहानी नाग को प्राचार्य, एमए प्रथम सेमेस्टर की अनुराधा सिंह को मुख्य नियंता और बीएड द्वितीय वर्ष की हर्षिता गुप्ता को परीक्षा प्रभारी बनाया गया। जिम्मेदारी संभालते ही छात्राओं ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों और कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय, स्टेच्यू हॉल, सिटी पैलेस और कैंटीन का जायजा लेने के साथ छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानी...