बलरामपुर, अगस्त 12 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के इटवा चौराहा स्थित डॉ. सुरैया हॉस्पिटल में गुरुवार को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरैया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह, डॉ. कमर आलम तथा जनरल फिजिशियन डॉ. अल्ताफ हुसैन मरीजों की जांच और उपचार करेंगे। शिविर का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को उचित स्वास्थ्य देखभाल एवं जरूरी चिकित्सकीय जानकारी उपलब्ध कराना तथा बच्चों की निःशुल्क जांच और उपचार करना है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है। डॉ. सुरैया ने बताया कि तराई और थारू बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई ल...