Balrampur News: सीमांकन के बाद लगाए सरकारी पत्थर को उखाड़ा, विरोध पर जान से मारने की धमकी
बलरामपुर, अगस्त 16 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के हर्रैया थाना क्षेत्र के धनगढ़वा (मश० लखनीपुर) गांव में जमीन के सीमांकन को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि राजस्व टीम की मौजूदगी में सीमांकन के बाद लगाए गए सरकारी पत्थर को दो लोगों ने उखाड़कर फेंक दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए और जमीन पर दोबारा जाने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में उपजिलाधिकारी सदर मनोज कुमार के आदेश पर हर्रैया पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी छोटेलाल पुत्र त्रिवेणी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत अपनी भूमि का सीमांकन कराया था। 29 जून 2026 को उपजिलाधिकारी बलरामपुर की ओर से सीमांकन की पुष्टि की गई थी। इसके बाद 12 जुलाई को र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.