बलरामपुर, जुलाई 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर खजुरिया का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कर्मियों के अनुपस्थित पाए जाने पर सीएमओ ने उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया है। सीएमओ के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव, ऑनलाइन फीडिंग तथा साफ-सफाई में कई गंभीर खामियां सामने आईं। इस पर पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान संविदा स्टाफ नर्स नीतू सिंह अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने उनके अनुपस्थित दिवस का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं प्रसव कक्ष में प्रसव पंजिका अद्यतन नहीं मिली।प्रसूताओं का विवरण मंत्रा आईडी और यू-विन पोर्टल पर समय से दर्ज न किए जाने को गंभीर लापरवाही म...