बलरामपुर, अगस्त 10 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में डॉक्टरों और कर्मचारियों के यूनिफॉर्म में ड्यूटी न करने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में कई डॉक्टर और कर्मचारी सामान्य कपड़ों में ड्यूटी कर रहे हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों को कर्मचारियों की पहचान करने में परेशानी होती है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अस्पताल परिसर में कर्मचारी और मरीजों के साथ आए तीमारदार एक जैसे नजर आते हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर किससे संपर्क किया जाए, यह पता करना मुश्किल हो जाता है। लोगों का आरोप है कि जब अस्पताल में किसी उच्चाधिकारी के आगमन या स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होता है, तब कर्मचारी निर्धारित यूनिफॉर्म में नजर आते हैं, लेकिन सामान्य दिनों में इसका पालन नहीं किया जाता। पूर्व भाजपा ...