Balrampur News: सीएचसी के 11 कर्मी मिले गायब, रोका वेतन
बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में समय से ड्यूटी और मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के दावों के बीच सीएचसी शिवपुरा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के औचक निरीक्षण में एक-दो नहीं, बल्कि 11 चिकित्सक व कर्मी निर्धारित समय पर ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर सीएमओ ने सभी की अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के साथ ही मरीजों को जांच और दवाओं के लिए बाहर भेजने पर रोक लगाने की हिदायत दी। दो टूक कहा कि ड्यूटी में लापरवाही और मरीजों की सुविधा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों में स्वीपर राकेश कुमार, वार्ड आया तन्वी श्रीवास्तव, नेत्र परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.