Balrampur News: सिंचाई व्यवस्था हो रही बेपटरी, धान की रोपाई पर गहराया संकट
बलरामपुर, जुलाई 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में धान की रोपाई अपने चरम पर है। खरीफ फसल के ऐसे पीक समय में सिंचाई व्यवस्था किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। कहीं नहरों के टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है तो कहीं माइनरें सूखी पड़ी हैं। कई स्थानों पर कुलाबे टूटे और झाड़ियां उगी होने के साथ क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण उनकी फसलों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। वहीं दूसरी ओर राजकीय नलकूप भी खराबी, ट्रांसफार्मर फुंकने और तकनीकी खामियों के कारण अधिकांश नलकूप बंद पड़े हैं। ऐसे में किसान बारिश के भरोसे खेती करने को मजबूर हैं। जिले में इस समय खरीफ फसल के लिए पीक समय चल रहा है। इस दौरान क्षेत्र में धान की रोपाई अपने चरम पर है। इस बीच किसानों को समय से पानी न मिल पाना उनके लिए किसी अभिषाप से कम नहीं है। जिले के रेहराबाजार, गैसड़ी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.