Balrampur News: सिंघाड़ा फसल में दवा छिड़कने गए किसान की तालाब में डूबकर मौत
बलरामपुर, सितम्बर 6 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार चौकी क्षेत्र के महिली गांव के जुम्मनडीह निवासी करीब 60 वर्षीय किसान झीनकाई पुत्र काशी की रविवार को भैंसइया तालाब में डूबने से मौत हो गई। झीनकाई ने तालाब में सिंघाड़े की फसल लगा रखी थी। रविवार को वह नाव के सहारे फसल में दवा का छिड़काव करने तालाब में गए थे। इसी दौरान अचानक नाव पलट गई और वह गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतक के छोटे बेटे धनीराम ने बताया कि उनके पिता झिनकाई रविवार को तालाब में लगी सिंघाड़ा फसल में दवा का छिड़काव करने गए थे। दवा छिड़कने के लिए वह नाव से तालाब में उतरे। इसी बीच उनकी नाव तालाब में पलट गई, जिसके चलते डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेहरा प्रभारी निरीक्षक अनिल दीक्षित पुलिस टीम के साथ मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.