बलरामपुर, सितम्बर 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने शराब ठेकों के आसपास, बाजारों, चौराहों, सड़क किनारे व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान कुल 225 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस सक्रिय रही। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों को थाने लाकर कार्रवाई की। भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत देकर छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने वाले...