बलरामपुर, जुलाई 21 -- Balrampur News: बलरामपुर। एटीएस सूत्रों की मानें तो पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी शहरोज पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद व आईएसआई एजेंट के सम्पर्क में था। वह विभिन्न सामाजिक मंचों के माध्यम से भारत में स्लीपर सेल बनाने की फिराक में था। वह भारतीय और खासकर सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को आर्थिक प्रलोभन देकर अपने मुहिम में शामिल करने का काम कर रहा था। उसका उद्देश्य भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र सहित पूरे देश में सामाजिक सौहार्द, एकता और सुरक्षा को क्षति पहुंचाना था। शहरोज व्हाट्सप, मैसेंजर और सिंगनल जैसे कूटबद्ध संदेश एप्लीकेशन से भी जुड़ा था। वह श्रीगंगा नगर में विस्पोटक पदार्थ पहुंचाने का जिम्मा लिया था। यह भी पढ़ें- राष्ट्र विरोधी तत्वों की शरणस्थली बनता रहा बलरामपुर, बार्डर पर फिर आतंक की आहट बड़ी घटना को अंजाम देने के प...