Balrampur News: साप्ताहिक परेड में एसपी ने परखी जवानों की फिटनेस
बलरामपुर, जुलाई 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन और शस्त्र संचालन की दक्षता का जायजा लिया। उन्होंने टोलीवार ड्रिल कराई और जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी लगवाई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने विभिन्न प्रकार के शस्त्रों के संचालन का अभ्यास कराया और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यूपी-112 के वाहनों की भी जांच की। दंगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स समेत अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता परखी। ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- साप्ताहिक परेड में एसपी ने परखी पुलिस की तैयारी, उत्कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.