बलरामपुर, सितम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर। गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए 7 सितंबर को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पूरबटोला से जुड़ी लाइनों के पास पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाएगी। इसके चलते सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत वितरण खंड बलरामपुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शटडाउन के दौरान पूरबटोला, खलवा, झंझरा, कस्बा, सिटी पैलेस, कालीथान चौराहा, डीएवी स्कूल, नई बस्ती, मेजर चौराहा, चूड़ी बाजार, बड़ापुल, ठठेरी बाजार (आंशिक), चौक उत्तर लाइन, बड़ी इमली चुंगी नाका, भंडारखाना और मेवालाल तालाब समेत उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...