बलरामपुर, सितम्बर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। तीन दिन की तेज आंधी व बारिश के बाद जिले में गहराया बिजली संकट करीब सात दिन बाद भी पूरी तरह दूर नहीं हो सका है। जिला मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति बहाल होने के बावजूद उतरौला, तुलसीपुर, गैसड़ी और पचपेड़वा नगर क्षेत्रों के साथ बड़ी संख्या में गांवों में लोग अब भी बिजली का इंतजार कर रहे हैं। आंधी-बारिश ने विद्युत नेटवर्क को ऐसा झटका दिया कि 500 से अधिक बिजली के पोल क्षतिग्रस्त या धराशायी हो गए, जबकि 45 से अधिक ट्रांसफॉर्मर डबल पोल से नीचे गिर गए। चार से पांच स्थानों पर 33/11 केवी की लाइनें भी जमीन पर आ गईं। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: 96 घंटे बाद भी पांच फीसदी आबादी को नहीं मिल सकी बिजली प्रारंभिक आकलन में विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। सात दिन गुजरने के बाद भी ...