बलरामपुर, अक्टूबर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को जिले के बैंकों, डाकघरों, जनसेवा केंद्रों व अन्य वित्तीय संस्थानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने संस्थानों के अंदर, आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की। बैंक अधिकारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सीसीटीवी कैमरों और फायर अलार्म की कार्यशीलता परखी। मौजूद लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने और सुरक्षित बैंकिंग के उपाय बताए गए। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...