बलरामपुर, सितम्बर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में गुरुवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह ने साइबर थाना प्रभारी आरपी यादव और साइबर सेल की टीम के साथ विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व मैसेज, ओटीपी फ्रॉड, क्यूआर कोड के जरिए धोखाधड़ी, फर्जी केवाईसी अपडेट, बैंकिंग व यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी वेबसाइट व लिंक, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और साइबर बुलिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि बैंक, पुलिस अथवा कोई सरकारी संस्था फोन पर ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी, ...