Balrampur News: साइबर ठगी में खाते से निकले 50 हजार रुपये पुलिस ने वापस कराए
बलरामपुर, सितम्बर 21 -- Balrampur News: बलरामपुर। गैंड़ास बुजुर्ग थाना पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई कर साइबर फ्रॉड में खाते से निकाले गए 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। पुलिस के अनुसार पीड़ित के खाते से उसकी जानकारी के बिना 50 हजार रुपये कट गए थे। इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तकनीकी जांच शुरू की और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय कर पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित दंपती ने पुलिस की कार्रवाई के लिए आभार जताया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि साइबर ठगी होने पर बिना देरी 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें या साइबर क्राइम पोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.