बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: जरवा, संवाददाता। कोतवाली जरवा की एंटी रोमियो टीम ने गुरुवार को बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज बालापुर जरवा में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। साइबर क्राइम मुख्यालय के रक्षित टंडन ने वीडियो के माध्यम से बताया कि अनजान लोगों को सोशल मीडिया पर फ्रेंड न बनाएं और न ही उनसे निजी बातचीत करें। किसी अनजान व्यक्ति की भेजी एपीके फाइल पर क्लिक न करें। कहा कि एआई और सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने से सबको बचना होगा। बच्चों को ऑनलाइन गेम खेलते समय समय-सीमा निर्धारित करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Bahraich News: लाइव क्लास में ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके उन्होंने साइबर ठगी और वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग के प्रति भी बच्चों को आगाह कि...