Balrampur News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच धूमधाम से मना श्रीराम तीर्थ चौधरी ग्रुप का स्थापना दिवस
बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। श्रीराम तीर्थ चौधरी ग्रुप आफ कालेजेज का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेरणा स्थल पर पूर्व विधायक स्व. श्याम लाल वर्मा व उनकी पत्नी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। विधायक राम प्रताप वर्मा, डॉ. रमाकांत वर्मा और शिवाकांत वर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद स्वस्तिवाचन, दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, लोकगीत, सामूहिक व एकल नृत्य तथा नाटकों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नशा मुक्ति जागरूकता और संगत का असर जैसे नाटकों ने सामाजिक संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को अंगवस्त्र द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.