बलरामपुर, सितम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर। संवाददाता। मां व छोटी बहन के साथ स्कूल से घर लौट रही 12वीं की छात्रा आंचल यादव (17) को क्या पता था कि रास्ते में सांप देखने के लिए पुल पर रुकना उसके परिवार के लिए जिंदगी का सबसे दर्दनाक हादसा बन जाएगा। गुरुवार दोपहर करीब 1:45 बजे एसपी आवास के बगल से बह रही सरयू नहर के पुल पर खड़ी आंचल का अचानक पैर फिसल गया। देखते ही देखते वह तेज बहाव में बह गई। मां और छोटी बहन की आंखों के सामने हुए इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर शाम तक बचाव दल की घंटों तलाश के बावजूद छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका。

हादसे का विवरण आदर्श विद्यालय भगवतीगंज में कक्षा 12 की छात्रा आंचल यादव पुत्र बबलू यादव उर्फ दिनेश यादव निवासी हाथीगर्दा सिरसिया को...