बलरामपुर, जुलाई 18 -- Balrampur News: तुलसीपुर, बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि उसका प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभागाध्यक्ष स्वयं शिकायतों की स...