Balrampur News: समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू, 13 नवंबर तक मौका
बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के नियमित और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के पात्र विद्यार्थी 13 नवंबर तक कोर्स सेलेक्शन कर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। कुलपति प्रो रविशंकर सिंह के निर्देश पर चार नवंबर से पोर्टल खोला गया है। परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा, बैक पेपर व अंक सुधार तथा तृतीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए हैं। नियमित छात्रों का शुल्क महाविद्यालय पोर्टल के माध्यम से जमा करेंगे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: महिला विश्वविद्यालय में स्नातक का परीक्षा फॉर्म 20 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.