बलरामपुर, जुलाई 29 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। गणेशपुर गांव निवासी अंकित अवस्थी ने सीमित संसाधनों में तैयारी कर नीट-2026 परीक्षा में 614 अंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अंकित की सफलता पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल उनके घर पहुंचे। उन्होंने उसकी सफलता पर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। विधायक ने अंकित को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर कठिन परिस्थितियों में मिली यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। भाजपा मथुरा मंडल अध्यक्ष बुद्धिसागर अवस्थी ने कहा कि अंकित की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नीट के सफल छात्र का विधायक ने किया सम्मान इस मौके पर गु...