Balrampur News: सपाइयों ने किया अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
बलरामपुर, जुलाई 30 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रमुख फ्रंटल संगठन बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के उतरौला आगमन पर गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। तहसील के सामने स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। फूल-मालाओं से लादकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया और संगठन के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. एहसान खान ने किया। उन्होंने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.