बलरामपुर, नवम्बर 6 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। खेतों में धान तैयार है। कहीं कटाई चल रही है तो कहीं किसान उपज समेटकर सरकारी क्रय केंद्रों तक पहुंचाने की तैयारी में हैं। किसानों को उम्मीद है कि सरकारी केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिलेगा, लेकिन पंजीकरण और सत्यापन की धीमी प्रक्रिया उनकी राह में बाधा बन रही है। तमाम नाम राजस्व अभिलेखों से मेल नहीं खा रहे हैं तो किसी की जमीन का रकबा सत्यापित नहीं हो पा रहा है। सबसे बड़ी परेशानी लेखपाल स्तर पर आवेदन लंबित रहने से है। अक्टूबर की शुरुआत में ही पंजीकरण कराने वाले किसान भी अब तक सत्यापन का इंतजार कर रहे हैं। जिले में तीन लाख से अधिक किसानों के बावजूद पांच नवंबर तक धान बिक्री के लिए महज 486 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 198 का सत्यापन पूरा हुआ है, जबकि 288 किसानों के आवेदन...