बलरामपुर, सितम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। देहात कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक का बायां पैर चार जगह से टूट गया, जबकि उसका भाई भी चोटिल हो गया। वहीं, ढोढरी जमाली जोत गांव के पास मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसका 11 वर्षीय चचेरा भाई घायल हो गए। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला का दाहिना हाथ टूट गया। तीनों मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: पांच माह बाद दर्ज हुआ सड़क हादसे का मुकदमासड़क हादसों की जानकारी बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बुद्धनी भलुहिया निवासी आशाराम ने बताया कि 24 जुलाई...