Balrampur News: सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत
बलरामपुर, जुलाई 19 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला सुबह शौच के लिए घर से निकली थीं। बलरामपुर-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग-730 को पार करते समय किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पोते की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम उदयराजपुरवा के मजरे हसुवाडोल निवासी प्रदीप साहू ने तहरीर देकर बताया कि उनकी दादी सुन्दर (80) पत्नी स्वर्गीय रामउदित 19 जुलाई की सुबह कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.