बलरामपुर, नवम्बर 3 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। नगर की सड़कों पर रोजाना लगने वाला जाम अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। सुबह स्कूल खुलने से लेकर देर शाम तक प्रमुख मार्गों व बाजारों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे से बरदही बाजार तक ऑटो चालकों की मनमानी, सड़क पर अतिक्रमण और पार्किंग की बदहाल व्यवस्था ने यातायात व्यवस्था को बेपटरी कर दिया है। नगरवासियों ने बताया कि ऑटो चालक निर्धारित स्थानों के बजाय सड़क के बीचोंबीच वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाते और उतारते हैं। सड़क की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा होने से सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है। वहीं बाजार आने वाले लोग भी सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। नगर में व्यवस्थित सार्वजनिक पार्किंग और निर्धारित ऑटो स्टैंड का अभाव समस्या को और गंभीर बना रहा ह...