बलरामपुर, जुलाई 8 -- Balrampur News: श्रीदत्तगंज। महदेइया बाजार से बनगवा होते हुए पेहर बाजार जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क जगह-जगह उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की गिट्टियां उखड़ने से नुकीले पत्थर बाहर आ गए हैं, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों और ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...