Balrampur News: सड़क चौड़ीकरण को लेकर पांच घंटे नहीं रहेगी बिजली
बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते सोमवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुर के देवीपाटन फीडर से जुड़े कई क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत विभाग ने निर्धारित अवधि के लिए शटडाउन लेने का निर्णय लिया है। अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक तहसील तिराहा, तहसील रोड, भवानियापुर, हरैया तिराहा, देवीपाटन गांव, लेखपाल कॉलोनी, बसंतपुर और परसपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। जेई धर्मात्मा गौड़ ने बताया कि सड़क किनारे पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य सुरक्षित ढंग से कराने के लिए यह कार्य कराना आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय रहते जरूरी कार्य निपटाने की अपील की है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि कार्य पूरा होते ही तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.