बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: बलरामपुर। बलरामपुर-तुलसीपुर बॉर्डर पर बिजलीपुर के पास सड़क के बीच बना गड्ढा राहगीरों के लिए खतरा बनता जा रहा है। आए दिन वाहन चालक इसमें फंसकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। रात के समय यह और भी खतरनाक साबित हो रहा है। लोगों ने जल्द मरम्मत कराकर हादसों पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...