Balrampur News: सड़क किनारे घनी झाड़ियां, हादसों व तेंदुए की आशंका से ग्रामीण सहमे
बलरामपुर, अगस्त 4 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। नेपाल सीमा से सटे गैसड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियां राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गई हैं। झाड़ियों के कारण दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है, वहीं जंगल से सटे क्षेत्रों में तेंदुए समेत अन्य जंगली जानवरों के आने का भी डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से तत्काल झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है। बघेलखंड के निकट पेरा पुल मोड़ पर घनी झाड़ियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीण विरंजन जायसवाल, कल्लू पासवान और सुरजीत यादव ने बताया कि इस क्षेत्र में कई बार तेंदुआ भी देखा जा चुका है। जंगल से सटे होने के कारण शाम ढलते ही लोग इस मार्ग से गुजरने से कतराते हैं। इसी तरह गैसड़ी-बालापुर संपर्क मार्ग पर खमरिया से नए नगर तक सड़क के दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.