बलरामपुर, सितम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। ग्राम सचिवालयों में कंप्यूटर सिस्टम और पंचायत गेटवे स्थापित होने के बावजूद बाहर से ई-ग्राम स्वराज के माध्यम से भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। चालू वित्तीय वर्ष में मई से जुलाई के बीच छह ग्राम पंचायतों में करीब 5.42 लाख रुपये के भुगतान निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत किए जाने का उल्लेख अभिलेखों में है। पंचायती राज विभाग के निर्देशों की अनदेखी पर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय ने संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। दो दिन में अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। डीपीआरओ अशोक कुमार सचान ने बताया कि पंचायती राज निदेशालय के निर्देश पर ग्राम पंचायतों के भुगतान संबंधी अभिलेखों की समीक्षा की...