Balrampur News: सकारात्मक संवाद से रिश्तों में बनी रहती है मधुरता: डॉ चौरसिया
बलरामपुर, सितम्बर 27 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। सदर विकास खंड के देवरावां में चौरसिया समाज की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीआर चौरसिया ने कहा कि सकारात्मक संवाद जारी रहने से संबंधों में मधुरता और मजबूती बनी रहती है। समय-समय पर आपसी बातचीत होने से भौतिक दूरी का अहसास नहीं होता और रिश्तों में नजदीकी बनी रहती है। डिजिटल युग में संवाद बनाए रखना और भी आसान हो गया है। एक पल में दूर बैठे परिजनों की कुशलक्षेम जानी जा सकती है। बैठक के दौरान राकेश चौरसिया ने कहा कि सामाजिक ग्रुप में अधिकांश लोग निष्क्रिय रहते हैं। किसी भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया नहीं देना उचित नहीं है। पुजारी चौरसिया ने कहा कि पसंद न आने वाली पोस्ट को नजरअंदाज किया जा सकता है, लेकिन अच्छी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देना सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.