बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। फरियादियों की शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार को जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सदर तहसील में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। तीनों तहसीलों में कुल 94 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 53 प्रार्थना पत्र आए। इनमें चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व, पुलिस, विकास, पंचायती राज, विद्युत, कृषि, पूर्ति और समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के सामने पहुंचीं। डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी लेते हुए...