बलरामपुर, जुलाई 30 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाटेश्वरीनगर जयनगरा में बुधवार देर शाम 15 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की मां बेगम ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को बकरी चराने के लिए गांव से बाहर गई थी। शाम करीब सात बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी बेटी शिबा पुत्री इशहार कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: कमरे में फंदे से लटकता मिला छात्र का शव शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव...