Balrampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी
बलरामपुर, अगस्त 4 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार किशोरी 3 अगस्त 2026 को दोपहर करीब दो बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली देहात पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राहुल कुमार भारती को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। किशोरी की सकुश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.