Balrampur News: संतुलित आहार और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की दी गई जानकारी
बलरामपुर, सितम्बर 30 -- Balrampur News: बलरामपुर संवाददाता। पोषण पखवाड़ा के तहत कलन्दरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र-2 में बुधवार को सुपोषण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान समुदाय के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पोषण के महत्व की जानकारी दी गई। क्राई संस्था के सीआरपी शिवम तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम शुक्ला ने वहां मौजूद महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था और बच्चों के शुरुआती वर्षों में पर्याप्त पोषण बेहद जरूरी है। इसके साथ ही स्वच्छता, साफ पानी के सेवन, हाथों की नियमित सफाई तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य का विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.