बलरामपुर, जुलाई 31 -- Balrampur News: जरवा, संवाददाता। विकासखंड गैसड़ी की ग्राम पंचायत पिपरा दुर्गानगर (प्रतापपुर) में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल होने का मामला सामने आया है। करीब दो हजार की आबादी वाले गांव में नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे न केवल चारों ओर गंदगी फैली है जबकि लोगों में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। शुक्रवार को गांव की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम प्रधान नीरज मिश्रा समेत चमन, मनोज, प्रदीप वर्मा, विनायक और सुहेल खान सहित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पंचायत सचिवालय पर आरोप लगाया कि गांव में तैनात सफाईकर्मी पिछले चार माह से नियमित सफाई करने नहीं आया, जबकि उसका वेतन लगातार निकल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि संचारी अभियान के दौरान न्याय पंचायत...